दिवाली की पूर्व संध्या पर आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में श्रुति ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। देश के भविष्य युवावर्ग व बच्चो को अपनी सभ्यता संस्कृति के प्रति जागरूक करने व उनका उत्साहवर्धन करने के लिए भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव/ चंडीगढ़ प्रभारी व समाजसेवी वैभव वालिया के सौजन्य से गोविंदगढ़ से कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी रही अमृता कौशल के साथ मिल कैंट विधानसभा के सियाराम मंदिर में आज एक रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

image description

वैभव वालिया ने उपस्थित प्रतियोगियों व जनता को संबोधित करते हुए कहा की दिवाली के अवसर पर घरो में रंगोली सजा माँ लक्ष्मी और प्रभु श्री राम का स्वागत किया जाता है। बहुत से प्रतिभावान बच्चे अपनी कला का प्रदर्शन एक सीमित जगह ही कर पाते है एक प्रयास किया गया है की बच्चो की प्रतिभा को एक मंच प्रदान कर उनका सम्मान करें उनकी प्रतिभा को जनता के सामने रखे। आज की रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ पुरस्कार के साथ साथ सभी प्रतियोगियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान कर उनके उज्वल भविष्य की कामना करते है।

आज के कार्यक्रम में रंगोली बनाने में
प्रथम : श्रुति कौशल

द्वितीय: अंशु

तृतीय : सोनाक्षी

चतुर्थ : अंशु

रहे।

तथा केशव, आकाश, दक्ष, ईशान, परि आयुष, अनुष्का, वेदांत सहित 20 से अधिक बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।

कार्यक्रम आयोजक वैभव वालिया, अमृता कौशल व निर्णय प्रताप निर्णयकर्ता रीना सिंघल ने बच्चो को पुरस्कार प्रदान किये। कार्यक्रम में चरणजीत कौशल, पं. मनोज पंत, गुरुचरण कौशल, कविता आहुजा , तृप्ति, सोनू, वंदना, हृदय जोशी, शैली, पूनम,सूरज पंवार,अमन सिंह,पंकज सैनी आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!