मैथ्यू वेड के तीन बॉल में 3 छक्कों ने तोड दी पाकिस्तान की उम्मीदें

MS Malik
By
3 Min Read

रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा आस्ट्रेलिया

जेएस सचान

यूएई में जारी टी2- वर्ल्ड कप के तहत दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर विश्व कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया, जहां उसकी टक्कर रविवार को न्यूजीलैंड से होगी।

टी-20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफ़ाइनल में एक रोमांचक मुक़ाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 177 रनों का लक्ष्य रखा था. ऑस्ट्रेलिया ने अंतिम ओवर शेष रहते ये लक्ष्य हासिल कर लिया। उतार-चढ़ाव भरे इस मुक़ाबले में आख़िरकार ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की।

19वें ओवर की तीसरी गेंद पर जीवनदान मिलने के बाद मैथ्यू वेड ने लगातार तीन छक्के लगाए और मैच ऑस्ट्रेलिया की झोली में आ गया। ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद ख़राब रही और एरोन फिंच बिना खाते खोले ही आउट हो गए. जल्द ही विकेट गिरने के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ रन बनाते रहे।

इससे पहले पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 177 रनों का लक्ष्य रखा है. और इस स्कोर को हासिल करना कंगारुओं के लिए आसान होने नहीं जा रहा. ऑस्ट्रेलिया से पहले बैटिंग का न्योता पाने के बाद पिछले मैचों की तरह कप्तान बाबर आजम (39) और मोहम्मद रिजवान (67) ने सबसे जरूरत के मौके पर 71 रन जोड़कर पाकिस्तान को शानदार शुरुआत दी. और इस शुरुआत पर पिछले ज्यादातर मैचोे में नाकाम रहे फखर जमां (नाबाद 55 रन) ने बहुत ही उम्दा अंदाज में मुहर लग दी. फखर के तेवरों का असर यह रहा कि आसिफ अली का शून्य और मलिक का एक रन पर आउट होना किसी को खला नहीं।

फखर ने स्लॉग ओवरों में स्टॉर्क और हेजलवुड को मनमर्जी अंदाज में धुना. इससे पाकिस्तानी टीम कोटे के 20 ओवरों में 5 विकेट पर 176 रनों के आंकड़े तक पहुंचने में कामयाब रही, जो कंगारुओं के लिए चैलेंज से कम नहीं था लेकिन आस्ट्रेलिया ने भी धार बल्लेबाजी के साथ इस लक्ष्य को प्राप्त करके फाइनल में प्रवेश कर लिया जहां रविवार को न्यूजीलैंड से उसका मुकाबला होगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!