देहरादून में कांग्रेस की जनसभा आज ‘गुरुजी’ दिखाएंगे ताकत, हरीश रावत एवं गणेश गोदियाल होंगे शामिल

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। कुछ माह पहले ही कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व भाजपा नेता महेंद्र प्रताप सिंह ‘नेगी गुरुजी’ ने रविवार को विजय शंखनाद जनसभा का आयोजन किया है। जनसभा में मुख्य अतिथि के रूप में चुनाव अभियान संचालन समिति के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एवं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल शामिल होंगे।

जनसभा के आयोजक महेंद्र प्रताप सिंह ‘नेगी गुरूजी’ ने बताया कि रविवार दोपहर 2:00 बजे मथुरा वाला फार्म तुनवाला में उनके द्वारा विजय शंखनाद जनसभा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें हजारों की संख्या में क्षेत्र की देवतुल्य जनता प्रतिभाग करेंगी।

उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार प्रदेश में पूरी तरह से फेल हो चुकी है। प्रदेश में बेरोजगारी अपने चरम पर है विभिन्न बेरोजगार नौकरियों में भर्ती को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं। वहीं विभिन्न विभागों से जुड़े कर्मचारी भी अपनी मांगों को लेकर दिसंबर की इन सर्द रातों में गांधी पार्क पर धरना दे रहे हैं परंतु सरकार के कान पर कोई जूं नहीं रेंग रही है। डबल इंजन की सरकार में बढ़ती महंगाई ने आम आदमी का जीना दुश्वार कर दिया है। उन्होंने क्षेत्रीय जनता से बड़ी संख्या में जनसभा में शामिल होने की भी अपील की।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!