कांग्रेस प्रत्याशी हीरा सिंह बिष्ट ने डांडा खुदानेवाला पहुंच समर्थन के लिए जनता का आभार जताया

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। कांग्रेस प्रत्याशी हीरा सिंह बिष्ट ने मंगलवार को सहस्त्रधारा रोड डांडा खुदानेवाला स्थित कार्यालय पर पहुंच कर समर्थन के लिए क्षेत्रीय जनता का आभार जताया। बिष्ट ने कहा कि जिस प्रकार से क्षेत्र की देवतुलय जनता ने उनका समर्थन किया है उसके लिए वह क्षेत्र की जनता को धन्यवाद देने के साथ ही आभार प्रकट करते हैं।

बिष्ट ने कार्यकर्ताओं का भी आभार प्रकट प्रकट करते हुए कहा कि जिस लगन और मेहनत से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने कार्य किया है उसको देखते हुए निश्चित रूप से कांग्रेस रायपुर के साथ ही प्रदेश में प्रचंड बहुमत से जीतकर सरकार बनाएगी। बिष्ट ने कहा कि क्षेत्र के लिए गए विकास कार्यों के नाम पर ही उन्होंने जनता से समर्थन मांगा है। उन्होंने कहा कि मौका मिला तो वह एक बार फिर से क्षेत्र में रिकॉर्ड विकास कार्य कराने के साथ ही बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने का कार्य करेंगे।

यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश सचिव देवेश उनियाल को मिठाई खिलाकर बधाई देते पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट

कांग्रेस प्रत्याशी हीरा सिंह बिष्ट ने इस अवसर पर युवा कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश सचिव देवेश उनियाल को आशीर्वाद देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रभुलाल बहुगुणा, पूर्व प्रधान आलोक ममगई, पूर्व प्रधान दीपक फरासी, पूर्व प्रधान मनुज गोदियाल, अजय उनियाल, कांग्रेस के प्रदेश सचिव सुमित नेगी मोंटू, मनोज कुकरेती, यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव देवेश उनियाल, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य संजीव फरासी, संदीप शर्मा, हिमांशु नेगी, गोवर्धन फरासी, सौरभ उनियाल, मोहम्मद शादाब, सुधीर कुमार सुनहरा, अभिलाष शर्मा, जगत सिंह नेगी, हिमांशु फरासी, विनोद फरासी, अनिकेत शर्मा, विशाल उनियाल, नीतीश फरासी, नवीन उनियाल, ठाकुर सौरण सिंह पिंटू दबंग, अनूप फरासी, विक्रम खत्री, अखिल मोहन फरासी, अश्वनी उनियाल, अनूप चौहान, देवेंद्र गांधी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!