बीजेपी के हुए कर्नल कोठियाल, मुख्यमंत्री ने ग्रहण कराई सदस्यता कौशिक भी रहे मौजूद

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। आम आदमी पार्टी की तरफ से उत्तराखंड में मुख्यमंत्री चेहरा रहे कर्नल अजय कोठियाल ने आज भाजपा का दामन थाम लिया है।

अजय कर्नल कोठियाल के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता आज भाजपा में शामिल हो गये हैं आपको बता दें कि कर्नल कोठियाल ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली थी।

जिसके बाद आम आदमी पार्टी ने उन्हें उत्तराखंड में मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किया था लेकिन चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में एक भी सीट पर अपनी जीत दर्ज नहीं कर पाई जिसके बाद अजय कर्नल कोठियाल ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और उनके साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भी आम आदमी पार्टी का दामन छोड़ दिया।
लेकिन आज अपने कार्यकर्ताओं के साथ कर्नल अजय कोठियाल ने भाजपा का दामन थामा हैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने उनको भाजपा की सदस्यता दिलाई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!