देवभूमि को शर्मसार करते स्पा सेंटर, रूडकी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, छह युवतियों समेत 11 गिरफ्तार

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। प्रदेश भर में संचालित हो रहे अधिकतर मसाज एवं स्पा सेंटर देवभूमि उत्तराखंड को शर्मसार करने से बाज नहीं आ रहे हैं। इन में मसाज के नाम पर लगातार अनैतिक कार्य किये जा रहे है। इससे पहले देहरादून, हल्द्वानी और उधमसिंह नगर जिले में कई स्पा सेंटरों में सैक्स रैकेट पकड़े गए है। देर रात ही राजधानी देहरादून में भी तीन स्पा सेंटर के खिलाफ कार्यवाही की गई है।

हरिद्वार जिले में कोतवाली रुड़की पुलिस ने सिविल लाइन में चल रहे एक स्पा सेंटर पर छापा मारा। पुलिस ने स्पा सेंटर से 11 लोग हिरासत में लिए हैं। जिसमें छह युवतियां भी शामिल है। जिसमें एक व्यक्ति निजी बैंक का प्रबंधक भी है। स्पा संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के अनुसार कोतवाली रुड़की के सिविल लाइंस में प्रेम मंदिर के समीप एक स्पा सेंटर चल रहा था। आस पास के लोगों में स्पा सेंटर में अनैतिक कार्य होने की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की थी।

शिकायत के बाद कोतवाली रुड़की वरिष्ठ उप निरीक्षक केदार सिंह चौहान ने पुलिस टीम के साथ उक्त स्पा सेंटर पर छापा मारा। पुलिस टीम में महिला दारोगा और महिला कांस्टेबल भी शामिल थी।

पुलिस टीम ने मौके से 11 लोग हिरासत में लिए गए हैं। इनमें छह युवतियां भी शामिल है। जिसमें एक निजी बैंक का प्रबंधक भी है। हिरासत में लिये गए आरोपियो से पछताछ की जा रही है। एसएसआई केदार सिंह चौहान ने बताया कि स्पा सेंटर को लेकर कोई लाइसेंस है या नहीं यह जांच पडताल की जा रही है। स्पा सेंटर के संचालक के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!