उत्तराखंड: विजिलेंस टीम ने रिश्वत ले रहे रजिस्ट्रार कानूनगो रंगे हाथों किया गिरफ्तार

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। राज्य सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति के बावजूद राज्य में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगता हुआ नहीं दिख रहा है। आज अल्मोड़ा जिले में विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले की सल्ट तहसील में कार्यरत एक रजिस्ट्रार कानूनगो को 10 हजार रुपए की धनराशि लेते हुए गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह धनराशि रिश्वत के रूप में ली जा रही थी। विजिलेंस की इस कार्रवाई के बाद तहसील के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।

विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई की है अल्मोड़ा के सल्ट तहसील से भ्रष्टाचारी कानूनगो को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एसपी विजिलेंस प्रह्लाद नारायण मीणा के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई है। फिलहाल विजिलेंस ने भ्रष्टाचारी कानूनगो को गिरफ्तार कर लिया है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। इससे पूर्व भी विजिलेंस ने हल्द्वानी में रजिस्टार कानूनगो को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!