दुःखद : अमेरिका में तीन दिन पहले अगवा भारतीय मूल के चार लोगों के शव बरामद, मृतकों में आठ माह की मासूम भी शामिल

MS Malik
By
1 Min Read

एजेंसी
अमेरिका के कैलेफोर्निया में किडनैप हुए भारतीय मूल के 4 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इसके साथ ही आरोपी अमेरिकी नागरिक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतकों में आठ माह की बच्ची आरोही, जसलीन, जसदीप और अमनदीप शामिल है। यह परिवार पंजाब के होशियारपुर जिले के टांडा के हरसी गांव का रहने वाला था। मर्स्ड काउंटी शेरिफ वर्न वार्नके ने भी इसकी पुष्टि की है।

मृतकों की फाइल फोटो

बता दें कि 3 अक्टूबर को दक्षिण हाईवे 59 के 800 ब्लॉक से इन्हे अगवा कर लिया गया था। इस परिवार का अमेरिका में खुद का ट्रांसपोर्ट बिजनेस है।कैलिफोर्निया पुलिस ने इस मामले में 48 साल के एक शख्स को हिरासत में लिया है। जानकारी है कि आरोपी ने खुद को मारने की कोशिश भी की। जिसके कारण उनकी हालत भी गंभीर बताई जा रही हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!