कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मतदान शुरू, PCC के 222 डेलिगेट्स करेंगे मतदान

MS Malik
By
2 Min Read

कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल एवं नेगी गुरु जी ने भी डाला वोट

देहरादून।‌ कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। राजपुर रोड स्थित राजीव भवन मतदाताओं ने अपने वोट डालने शुरू कर दिए हैं। अभी तक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित लगभग 70 लोग अपने वोट का इस्तेमाल कर चुके हैं। प्रदेश से जो नेता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा ले रहे कई डेलीगेट कर्नाटक के बेल्लारी के संगनाकुल्लू कैंप में मतदान करेंगे।

मतदान के लिए पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा एवं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में उम्मीदवार शशि थरूर की टीम ने केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री से मुलाकात कर मतपत्र में अपनी पसंद के उम्मीदवार के सामने एक और दो लिखने के लिए कहा गया था। दरअसल, मतपत्र में मल्लिकार्जुन खड़गे के सामने एक और शशि थरूर के नाम के सामने दो लिखने के लिए कहा गया था।

इतिहास में छठी बार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो रहा
कांग्रेस के 137 साल के इतिहास में छठी बार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो रहा है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश के मुताबिक, अध्यक्ष पद के लिए अब तक 1939, 1950, 1977, 1997 और 2000 में चुनाव हुए हैं। पूरे 22 वर्षों के बाद फिर इस बार फिर अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो रहा है।

महेंद्र प्रताप सिंह नेगी गुरु जी ने भी किया अपने मत का प्रयोग
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!