राजधानी देहरादून में मिले महिला और पुरुष के शव, आत्महत्या की आशंका

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून में प्रेम नगर थाना क्षेत्र के अपर कंडोली में एक मकान से महिला और पुरुष के शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भिजवा दिया है। सोमवार को ग्राम प्रधान कंडोली थाना प्रेम नगर मुकेश कुमार द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि ग्राम बैसकवाली अपर कंडोली के एक घर में एक व्यक्ति और एक महिला अचेत अवस्था में पड़े हैं हिलाने डुलाने और आवाज़ लगाने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहे।

सूचना पर तुरंत एसआई चंद्रशेखर नौटियाल मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक घर में एक पुरुष एक महिला का अचेत अवस्था में पड़े हुए हैं। देखने के बाद पता चला कि दोनों की मौत हो चुकी है। नाम पते की जानकारी की गई तो पुरुष का नाम अतर सिंह पुत्र स्वर्गीय तोलूराम निवासी ग्राम लोवर कंडोली थाना प्रेमनगर देहरादून उम्र करीब 50 वर्ष एवं महिला का नाम कौशल्या पत्नी स्वर्गीय भूराराम निवासी गांव मथाना थाना पीपली कुरुक्षेत्र हरियाणा उम्र 50 साल होना पाया।

स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला कि मृतक आपस में रिश्तेदार थे। कमरे की तलाशी लेने पर मौके से एक जहर की एक शीशी बरामद हुई। संभावना जताई जा रही है कि दोनों ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या की है हालांकि पुलिस ने मौत की सही वज़ह जानने के लिए पंचनामा की कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!