IGNOU में 102 पदों पर निकली भर्ती, 21 दिसंबर तक करें आवेदन

MS Malik
By
2 Min Read

इंदिरा गांधी ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) में नौकरी की चाह रखने वाले उम्मीदवारों के लिए बहुत अच्छी खबर है। इग्नू ने जूनियर असिस्टेंट कम टाइपिस्ट और स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती निकाली है। इस वैकेंसी ड्राइव के जरिए 102 पदों को भरा जाएगा जिसमें 50 पद जूनियर असिस्टेंट कम टाइपिस्ट और 52 पद स्टेनोग्राफर के हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती का हिस्सा बनना चाहते हैं वे आवेदन की आखिरी तारीख से पहले अपना एप्लीकेशन फॉर्म भर दें। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.nta.nic.in पर विजिट करना होगा। इग्नू की इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट और स्किल टेस्ट, टाइपिंग टेस्ट से होकर गुजरना होगा।

स्टेनोग्राफरके लिए 12वीं पास उम्मीदवारों को मौका है। साथ ही उम्मीदवार की इंग्लिश टाइपिंग स्पीड 40 वर्ड पर मिनट और हिंदी टाइपिंग स्पीड 30 वर्ड पर मिनट होनी चाहिए। उम्मीदवारों के पास अगर बैचलर की डिग्री हो तो और बेहतर। योग्यता की डिटेल नोटिफिकेशन (IGNOU Recruitment 2023 Notification) में चेक करें। सैलरी की बात करें तो
जूनियर असिस्टेंट कम टाइपिस्ट की 19,900 रुपये से 63,200 रुपये जबकि स्टेनोग्राफर की 25,500 रुपये से 81,100 रुपये तक है। उम्र सीमा स्टेनोग्राफर के लिए 18 साल से 30 साल और जेएटी के लिए 18 साल से 27 साल रखी गई है।

आवेदन की आखिरी तारीख- 21 दिसंबर 2023 है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!