LIC में 9 हज़ार पदों पर भर्ती के लिए 10 फरवरी तक करें ऑनलाइन आवेदन

MS Malik
By
3 Min Read

नई दिल्ली। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने अपरेंटिस डेवलेपमेंट ऑफिसर पद के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे हैं. लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन की इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से एडीओ के नौ हजार से अधिक पद भरे जाएंगे. वे कैंडिडेट्स जो इन पद के लिए आवेदन करने की योग्यता और इच्छा रखते हों, वे अंतिम तारीख के पहले बताए गए प्रारूप में अप्लाई कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए उन्हें एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट – licindia.in. पर जाकर अप्लाई करना होगा।

ये है लास्ट डेट
एलआईसी के इन पद पर अप्लाई करने की अंतिम तारीख 10 फरवरी 2023 है. ये भी जान लें कि आवेदन केवल ऑनलाइन ही हो सकते हैं. किसी और माध्यम से किया गया आवेदन स्वीकार नहीं होगा।

कौन कर सकता है अप्लाई
एलआई के इन पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया होना जरूरी है. आयु सीमा की बात करें तो 21 से 30 साल तक के कैंडिडेट्स फॉर्म भर सकते हैं. आरक्षित श्रेणी को आयु सीमा में छूट मिलेगी।

कितना है शुल्क और कितनी होगी सैलरी
इन वैकेंसी के लिए अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स को 750 रुपये शुल्क देना होगा. ये शुल्क सामान्य कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए है. आरक्षित श्रेणी को शुल्क में छूट मिलेगी. इसी प्रकार सेलेक्ट हो जाने पर उम्मीदवार को महीने के 51,500 रुपये सैलरी दी जाएगी।

कैसे होगा सेलेक्शन
इन पद पर कैंडिडेट्स का सेलेक्शन लिखित परीक्षा, मुख्य लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा. एक चरण पास करने वाले कैंडिडेट्स को ही दूसरा चरण देने का मौका दिया जाएगा. सभी स्टेज क्लियर करने वाले कैंडिडेट्स का चयन ही अंतिम माना जाएगा. अन्य कोई भी डिटेल जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर दिया नोटिस देख सकते हैं।

इस डेट पर होगा एग्जाम
एलआईसी के अपरेंटिस डेवलेपमेंट ऑफिसर पद के लिए प्री परीक्षा का आयोजन 12 मार्च 2023 के दिन किया जाएगा. इसमें सेलेक्टेड कैंडिडेट्स को मुख्य परीक्षा देनी होगी जिसका आयोजन 08 अप्रैल 2023 के दिन किया जाएगा. आगे की परीक्षा तारीख के बारे में बाद में जानकारी दी जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!