NTPC में 495 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए कल 20 अक्टूबर है आवेदन की अन्तिम तिथि, इच्छुक अभ्यर्थी तुरंत करें आवेदन

MS Malik
By
2 Min Read

सरकारी नौकरी ढूंढ रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है एनटीपीसी ने बड़ी संख्या में भर्ती निकाली है. जिसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.

नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. नेशनल थर्मल पॉवर कॉरपोरेशन ने एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है. जिसके अनुसार एनटीपीसी में विभिन्न ब्रांच के तहत एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ट्रेनी के पद पर बंपर भर्ती की जाएगी. इस अभियान के लिए आवेदन प्रोसेस शुरू हो गई है. इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इस अभियान के लिए आधिकारिक साइट careers.ntpc.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. वहीं, इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इस भर्ती अभियान के लिए 20 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं।

रिक्ति विवरण
इस भर्ती अभियान के जरिए एनटीपीसी में कुल 495 पद पर भर्ती की जाएगी. इनमें ब्रांच के अनुसार इलेक्ट्रिकल के 120 पद, मैकेनिकल के 200 पद, इलेक्ट्रॉनिक इंस्ट्रूमेंटेशन के 80 पद, सिविल के 30 पद और माइनिंग के 65 पद पर निर्धारित किए गए हैं।

आवेदन शुल्क
इस भर्ती अभियान के लिए उम्मीदवार को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. अभियान के लिए आवेदन करने वाले सामान्य व ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपये का शुल्क देना होगा. वहीं, एससी/ एसटी/ पीएच उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान में छूट प्रदान की गई है।

ऐसे करें आवेदन
स्टेप 1: आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार एनटीपीसी की आधिकारिक वेबसाइट careers.ntpc.co.in पर जाएं.

स्टेप 2: इसके बाद उम्मीदवार होम पेज पर सम्बंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें.

स्टेप 3: फिर उम्मीदवार रजिस्टर के लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण कर लें.

स्टेप 4: अब उम्मीदवार लॉग इन कर के आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें.

स्टेप 5: अभ्यर्थी आवेदन शुल्क का भुगतान करें .

स्टेप 6: फिर उम्मीदवार आवेदन पत्र को सबमिट करें.

स्टेप 7: इसके बाद उम्मीदवार आवेदन पत्र को डाउनलोड करें.

स्टेप 8: अंत में उम्मीदवार आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!