UKSSSC पेपर लीक मामले में एक और गिरफ्तारी, जल संस्थान का जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। यूकेएसएसएससी भर्ती घोटाले की जांच कर रही एसटीएफ की टीम ने लंबी गहन पूछताछ के बाद धामपुर निवासी जूनियर इंजीनियर ललित राज शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।

हाकम के साथ उत्तर प्रदेश के नकल माफिया के बीच की महत्वपूर्ण कड़ी को तोड़ने में एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। ललित राज शर्मा के धामपुर स्थित फ्लैट पर दो दर्जन से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा से पहले रात पेपर के प्रश्नों को हल किया था। बताया जा रहा है कि ललित सहारनपुर में जल संस्थान का जेई है। उसकी पत्नी देहरादून में एक निगम में एई के पद पर तैनात है। सूत्रों के मुताबिक, वह कई और परीक्षाओं में भी हाकम के संपर्क में रहा है। उसने स्नातक स्तर की इस परीक्षा में पास कराने के लिए भी कुछ अभ्यर्थियों को देहरादून में हाकम के पास भेजा था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!