UP पंचायत चुनाव: कब जारी हो सकती है आरक्षण की सूची पढें,

MS Malik
By
2 Min Read

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. इस बीच सभी को अब आरक्षण सूची जारी होने का इंतजार है. पंचायती राज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने संकेत दिए है कि आरक्षण सूची 20 फरवरी के आसपास जारी हो सकती है. उनका कहना है कि सरकार की ओर से परिसीमन का काम पूरा हो चुका है. आरक्षण, रोटेशन के आधार पर होगा.
पंचायती राज मंत्री के मुताबिक, आरक्षण के लिए जल्द ही गाइडलाइन जारी की जाएगी. इसके बाद आरक्षण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. आरक्षण सूची जारी होने के बाद मार्च के अंतिम या अप्रैल के पहले हफ्ते में चुनाव प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. उन्होंने बताया कि जल्द ही इस संबंध में एक शासनादेश जारी होगा. जिला पंचायतों का आरक्षण राज्य मुख्यालय से तय होता रहा है और इस बार भी ऐसे ही होगा बाकी ग्राम पंचायत व क्षेत्र पंचायत की सीटों का आरक्षण जिला मुख्यालय से ही तय किया जाएगा. परिसीमन पूरा होने के बाद आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.
गौरतलब है कि राज्य में पंचायतों का कार्यकाल खत्म होने पर 24 दिसंबर की आधी रात से छह महीने के लिए प्रशासक तैनात किए गए थे. जिसके चलते माना जा रहा है कि त्रिस्तीय पंचायत चुनाव हर हाल में 24 जून से पहले हो जाएंगे.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!