VPDO द्वारा बीवी को गला घोंटकर मारने का प्रयास, पुलिस ने किया गिरफ्तार

MS Malik
By
2 Min Read

पत्नी का गला दबाकर मारने की थी योजना, मरा समझकर घटनास्थल से अभियुक्त हो गया था फ़रार

देहरादून। उधमसिंह नगर में वीपीडीओ के पद पर तैनात एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी का गला दबा दिया और उसे मरा हुआ समझकर फरार हो गया।राजेंद्र नाथ पुत्र शंकर नाथ निवासी कनक गांव चंपावत ने थाना नेहरू कॉलोनी में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी बहन और उसके पति विनोद गिरी गोस्वामी के बीच मे कुछ समय से पारिवारिक विवाद चल रहा है और दोनों अलग अलग रहते है।

आज सुबह मेरे जीजा विनोद गिरी गोस्वामी जो रुद्रपुर उधमसिंहनगर में वीपीडीओ के पद पर कार्यरत है द्वारा रुद्रपुर से देहरादून आकर मेरी बहन के साकेत कालोनी अजबपुर स्थित रूम पर आकर जान से मारने की नीयत से मेरी बहन का गला दबाकर हत्या की कोशिश की। यह देखकर मेरा 07 वर्षीय भांजा चिल्लाया जिसे सुनकर पड़ोसी वहाँ आए तो पड़ोसियों को आता देख विनोद गिरी मेरी बहन को मरा समझकर वही छोड़ कर वहां से भाग गया। जिस पर आसपास के लोगो द्वारा मेरी बहन को दून हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

जिसके बाद पुलिस ने आरोपी वीपीडीओ की तलाश शुरू कर दी। घटना के खुलासे के लिए गठित टीम को सूचना प्राप्त हुई की अभियुक्त अपनी गाड़ी को लेने के लिए साकेत कॉलोनी घटना स्थल पर आ रहा है जिस पर टीम द्वारा दिनांक 20/10/24 को अभियुक्त विनोद गिरि गोस्वामी को साकेत कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!