अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर यूसर्क ने किया वर्चुअल वेबिनार का आयोजन

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र (यूसर्क) द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक वेबिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ मधु सुंद्रियाल द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

यूसर्क की निदेशक प्रोफेसर डॉ अनीता रावत ने महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि समाज की बेहतरी के लिए हर क्षेत्र में संतुलन जरूरी है। प्रोसेसर अनीता रावत ने अपने संबोधन में महिलाओं को सशक्त बनाने पर जोर देते हुए उनके भविष्य को उज्जवल बनाने एवं विज्ञान तकनीकी व शिक्षा के प्रचार-प्रसार से महिलाओं को जागरूक एवं उनकी कार्यक्षमता के विकास पर बल दिया।

कृष्णा मेडिकल सेंटर की निदेशक डॉ गीता खन्ना ने बताया कि महिला सृष्टि की जन्मदाता है जो कि परिवार एवं व्यवसाय में एक बेहतर सामंजस्य बना कर रखती है। उन्होंने महिलाओं से कार्यबोझ के कारण अपने स्वास्थ्य के बारे में भी ध्यान रखने का आह्वान किया जिससे वह अपने परिवार का ध्यान मजबूती से रख सकें। डॉ खन्ना ने महिलाओं के सामाजिक उत्थान हेतु लगातार कार्य किये जाने का भी आह्वान किया।

यूसर्क के वैज्ञानिक डॉक्टर भवतोष शर्मा ने पर्यावरण सरंक्षण में महिलाओं के महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने पर्वतीय क्षेत्रों में महिलाओं द्वारा कृषि, जल सरंक्षण एवं आजीविका वर्धन के क्षेत्र में उनके कार्यों द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों में सभी को सहयोग देने का आह्वान किया।

यूसर्क के वैज्ञानिक डॉ राजेंद्र सिंह राणा ने यूसर्क द्वारा स्थापित इस्मार्ट इको क्लब में छात्राओं द्वारा की जा रही विभिन्न गतिविधियों को विस्तार से समझाया। यूसर्क के वैज्ञानिक डॉक्टर ओम प्रकाश ने कार्यक्रम में शामिल हुए सभी महानुभावों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में विभिन्न संस्थाओं की महिला वैज्ञानिकों, शिक्षिकाओं एवं महिला समाजसेवियों द्वारा अपने अपने विचारों का आदान-प्रदान भी किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में यूसर्क से डॉक्टर अवधेश शर्मा, डॉक्टर राजेंद्र सिंह राणा, श्रीमती शिवानी पोखरियाल, डॉ विपिन सती, राजदीप जंग थापा, हरीश ममगाई, राजीव बहुगुणा, रमेश रावत आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!