किसान आन्दोलन के समर्थन में एनएसयूआई ने देहरदून में निकाला मशाल जुलूस

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। एनएसयूआई ने कृषि कानून के विरोध में व किसान आंदोलन के समर्थन में मशाल जुलूस निकाला। एनएसयूआई कार्यकर्ता राजपुर रोड स्थित कांग्रेस भवन में एकत्रित हुए और घंटाघर तक मशाल जुलूस निकाला।

प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी ने कहा कि, “एनएसयूआई केंद्र सरकार किसानों को लेकर गंभीर नहीं है कई दिनों से किसान सड़कों पर है और सरकार जिद पर अड़ी हुई है, हम सरकार से कृषि कानून वापस लेने की मांग करते हैं।”

जुलूस में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्याम सिंह चौहान, राष्ट्रीय संयोजक सिया मिनोचा, प्रदेश महासचिव आयुष गुप्ता, जिला अध्यक्ष सौरभ ममगाईं, गौरव सागर, तुषार पाल,अभिषेक डोबरियाल, आदित्य बिष्ट,आकाश गौड़, सिद्धार्थ वर्मा,हिमांशु रावत,उदित थपलियाल, अंकित बिष्ट, वाशु शर्मा, महेंद्र चौहान, अजय, अरुण टम्टा आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!