गंगा जी को स्क्रेप चेनल घोषित करने के शासनादेश को निरस्त करने का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया स्वागत

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने राज्य सरकार द्वारा हरिद्वार में गंगा जी को स्क्रैप चैनल घोषित किए जाने के शासनादेश को रद्द करने का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कांग्रेस सरकार द्वारा गंगा जी की गरिमा व पवित्रता के ख़िलाफ़ उठाए गए कदम को सुधार कर महत्वपूर्ण कदम उठाया है और सरकार के वादे को पूरा किया है।

भगत ने एक बयान में कहा कि राज्य में कांग्रेस सरकार के समय जब हरीश रावत मुख्यमंत्री थे एक शासनादेश जारी कर हरिद्वार में गंगा जी को नदी के स्थान पर स्क्रैप चैनल घोषित कर दिया गया था जो गंगा जी की गरिमा व पवित्रता के प्रतिकूल था। इसके बाद राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा वायदा किया गया था कि कांग्रेस सरकार की इस गलती को ठीक किया जायेगा। अब यह वादा पूरा कर दिया गया है और नया शासनादेश जारी कर कांग्रेस सरकार की गलती को ठीक कर दिया गया है। इससे गंगा जी में आस्था रखने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की इच्छा पूरी हुई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!