कैंटर में गौमांस भरकर सहारनपुर ला रहे गंगोह निवासी दो युवक हरियाणा में गिरफ्तार

MS Malik
By
2 Min Read

सहारनपुर। हरियाणा से एक कैंटर ने गोवंश का मांस भरकर सहारनपुर ला रहे दो तस्करों को गोपुत्र सेना के सदस्यों ने हिसार चंडीगढ़ हाईवे पर बदोवाल टोल प्लाजा के पास रोक लिया। गो पुत्र सेना के सदस्यों ने गाडी रोककर जब कैंटर की तलाशी ली तो कैंटर में गोमांस एवं अवशेष भरे हुए थे। जिसके बाद गोपुत्र सेना के सदस्यों ने पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया बुला लिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गाड़ी ले जा रहे आरोपियों की पहचान सहारनपुर जिले के गंगोह निवासी मुमताज एवं दिलदार के रूप में हुई है। कैंटर से लगभग तीस क्विंटल गोमांस बरामद हुआ है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। सिरसा के भगत सिंह कॉलोनी नरवाना निवासी प्रमोद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गोपुत्र सेना संगठन से जुड़ा हुआ है। मंगलवार देर रात उसको सूचना मिली थी कि एक कैंटर गाड़ी में गौमांस भरकर उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा है। जिसके बाद उसने अपने संगठन के सदस्यों के साथ बदोवाल टोल प्लाजा के पास उक्त गाड़ी को रोक लिया जिसमें गोमांस के साथ ही अवशेष भरा हुआ था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!