खेड़ा अफगान में पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान

MS Malik
By
1 Min Read

खेड़ा अफगान
खालिद मलिक शमीम अहमद
बिना हेलमेट व बिना मास्क के घूम रहे बाइक सवारों के पुलिस ने काटे चालान वाहन चालकों में मचा हड़कंप।
शनिवार को खेड़ा अफगान में अंबेहटा चौकी प्रभारी जय सिंह भाटी ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें बिना हेलमेट तथा बिना मास्क के घूम रहे बाइक सवारों के चालान काटे इस दौरान वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों की पुलिस ने जमकर क्लास ली। पुलिस ने ट्रिपल ड्राइविंग, तेज रफ्तार और बिना हेलमेट के वाहन चालकों को सख्त चेतावनी देकर यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी। बाइक चालकों को चेतावनी दी गई कि भविष्य में बाइक के समुचित दस्तावेजों को साथ रखें और हेलमेट पहनकर बाइक चलाएं। चौकी प्रभारी जय सिंह भाटी ने कहा कि अपराध नियंत्रण की दिशा में वाहन चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। भविष्य में भी लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोग अपने वाहनों के कागजातों को दुरूस्त कर लें और अपने जीवन की सुरक्षा हेतु बाइक चालक हेलमेट जरूर पहनें। चेंकिंग अभियान में पुलिस के कई जवान शामिल थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!