तीन दिवसीय यूथ वालीबॉल चैंपियनशिप का समापन, बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज

MS Malik
By
2 Min Read

तीन दिवसीय यूथ वालीबॉल चैंपियनशिप का समापन, बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज

बालिका वर्ग में चमोली व बालक वर्ग में देहरादून ने कब्जाया खिताब

देहरादून। तीन दिवसीय राज्य स्तरीय यूथ वॉलीबाल प्रतियोगिता के बालिका वर्ग के फाइनल में रविवार को कड़े संघर्ष में चमोली ने देहरादून को 27-29, 25-19, 28-26 से हरा कर चैंपियनशिप पर कब्जा किया। बालिका वर्ग में बेस्ट अटैकर चमोली की प्रेरणा, बेस्ट सेटर देहरादून की सृष्टि गुसाईं एवं बेस्ट प्लेयर एम जोशी रही। बालिका वर्ग में बेस्ट अटैकर चमोली की प्रेरणा, बेस्ट सेटर देहरादून की सृष्टि गुसाईं एवं बेस्ट प्लेयर एम जोशी रही। बालक वर्ग का हार्ड लाइन मैच हरिद्वार ने जीत कर तीसरा स्थान प्राप्त।

बालिका वर्ग का हार्ड लाइन मैच टिहरी ने पिथौरागढ़ को सीधे सेटों में 3-0 से हरा कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में बेस्ट सेटर देहरादून के विनय, बेस्ट अटैकर स्पोर्ट्स कालेज के आर्यन, एवं बेस्ट लिबरों हरिद्वार के अमरतिया रहे।

जिला सचिव अजय उनियाल ने सभी टीमों के खिलाडियों एवं अतिथियों का धन्यवाद किया एवं विजयी खिलाडियों को बधाई दी।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने विजेता टीमों को पुरस्कार वितरित कर बधाई दी।

अंतराष्ट्रीय वॉलीबाल प्लेयर मुकेश कुमार सिरोहा ने विजेतायों को पुरस्कार वितरित किये। इस अवसर पर अध्यक्ष चौधरी अवधेश कुमार, सरंक्षक सेवा सिंह, प्रदेश सचिव हेम पुजारी, जिला सचिव अजय उनियाल, आशुतोष सैमवाल संयुक्त सचिव, कमलेश काला, पूर्व सचिव, नितिन वालिया उपाध्यक्ष, बॉबी खर्कवाल कोषाध्यक्ष, विनोद पंवार, सतेंदर पंवार, अभिनव पंवार, मनीष छेत्री, संजय उनियाल, संजीव डोभाल, अंकित उनियाल, इन्द्रेश कोठरी, सार्थक उनियाल, रविन्दर सिंह रावत शांति थपलियाल, वीरेन्द्र पंवार, संजीव डोभाल, नितिन वालिया सहित बडी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!