दून पुलिस ने 30 लाख रुपए के नशीले पदार्थ के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

Astitva Times Desk
2 Min Read

 

एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (A.N.T.F.) ने थाना रायपुर पुलिस टीम के साथ कल शाम से करीब 30 लाख रूपये कीमती हेरोइन 01 नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

देहरादून। राजधानी की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं थाना रायपुर पुलिस ने क्षेत्र में एक अभियुक्त धीरेंद्र कुमार पुत्र भुवन चंद तिवारी निवासी अमन विहार क्लासिक अपार्टमेंट को 102 ग्राम हेरोइन कीमत लगभग 30 लाख रूपये के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि वह यह माल जनपद बरेली उत्तर प्रदेश से लेकर आया था। अभियुक्त इस ड्रग्स को स्थानीय लड़कों को बेचता है।

अभियुक्त ने बताया कि वह इस स्मैक को स्थानीय स्तर पर छोटी छोटी पुड़िया बनाकर सप्लाई करने वाला था यह काम मैं काफी समय से कर रहा हूं। यह काम अधिक धन कमाने की लालच में कर रहा था

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम
1- धीरेंद्र कुमार पुत्र भुवन चंद तिवारी पता अमन विहार क्लासिक अपार्टमेंट के पास थाना रायपुर देहरादून

बरामदगी का विवरण-
1– 102 ग्राम अवैध स्मैक
(कीमत लगभग 30 लाख रूपये)

इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ“ नवनीत सिंह भुल्लर” ने जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे। किसी भी प्रकार के लालच में न आकर नशा तस्करी न करें। नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही के लिए तुरंत अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन या एस.टी.एफ उत्तराखंड से संपर्क करें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!