नगरायुक्त की सराहनीय पहल, सर्दी से ठिठुरते लोगों को रैन बसेरे में पहुंचाने को अधिकारियों की तैनाती

MS Malik
By
2 Min Read

शहर को पांच क्षेत्रों में बांट जोनल अधिकारियों की नियुक्ति, सहायतार्थ मोबाइल नंबर भी जारी

अस्तित्व टाइम्स
देहरादून नगर आयुक्त नमामि बंसल ने एक सराहनीय पहल की है। उन्होंने शहर में सड़कों पर सर्दी में ठिठुरते बेसहारा लोगों को नगर निगम के रेन बसेरों तक पहुंचाने के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। जिनके मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं। यदि आपकी जानकारी में भी ऐसा कोई बेसहारा व्यक्ति आए तो आप भी उक्त नंबरों पर संपर्क कर बेसहारा को रैन बसेरों में पहुंचा कर पुण्य के भागीदार बन सकते हैं। बंसल ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर सड़क किनारे बैठे लोगों को कंबल वितरण भी किया। साथ ही उन्होंने शहर में और अधिक स्थानों पर अलाव जलाने के निर्देश भी मातहत अधिकारियों को दिये हैं।

नगर आयुक्त नमामी बसंल द्वारा वर्तमान समय में हो रही अत्यधिक वर्षा/ठंड को दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत असहाय एवं निराश्रित लोगों को शीतलहर के प्रकोप के बचाव हेतु नगर निगम द्वारा स्थापित रैन बसेरों तक पहुंचाने हेतु 05 नोडल/सह नोडल अधिकारी नामित करते हुए निर्देशित किया है कि वह निगम द्वारा उपलब्ध कराये गये वाहनों के माध्यम से आवंटित क्षेत्रों से असहाय एवं निराश्रित लोगों नजदीकी रैनबसेरें में पहुचाऐंगे तथा रैनबसेरों में उपलब्ध रजिस्ट्रर में एन्ट्री भी करवायेंगे। नगर आयुक्त द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में असहाय एवं निराश्रित व्यक्तियों को कम्बल वितरित किये गये। अत्यधिक वर्षा/ठंड को देखते हुए षहर में आलाव की संख्या भी बढ़ाई गयी।

नगर आयुक्त द्वारा की गई इस पहल का “हिमालय परिवार” संस्था के सचिव वरिष्ठ समाजसेवी अजय उनियाल ने स्वागत किया है। अजय उनियाल ने कहा कि वह नगर आयुक्त नमामि बंसल की इस पहल का स्वागत करते हैं साथ ही जनसेवार्थ यदि किसी प्रकार की सहायता की आवश्यकता हुई तो वह हर संभव सहायता के लिए हर समय तैयार हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!