फूलपुर में सरकारी देशी शराब के ठेके की शराब पीने से कई लोगों की मौत..

MS Malik
By
2 Min Read

डीएम, एसएसपी और आबकारी विभाग के अधिकारी पहुंचकर जुटे जांच में

प्रयागराज। लखनऊ में जहरीली शराब पीने से मौत का मामला थमा नहीं था कि प्रयागराज के फूलपुर में सरकारी देशी शराब के ठेके की शराब पीने से कई लोगों की मौत हो गई।

इसके अलावा 13 लोगों को हालत गंभीर बनी हुई है। सभी को स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय प्रयागराज में भर्ती कराया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर प्रयागराज डीएम, एसएसपी और आबकारी विभाग के अधिकारी पहुंचकर जांच में जुट गए हैं। माना जा रहा है कि शराब जहरीली थी। मौके पर पहुंचे सभी अधिकारी इस बात का पता लगा रहे हैं आखिरकार जहरीली शराब सरकारी ठेके की दुकान पर कैसे पहुंची।

जानकारी के मुताबिक, प्रयागराज जिले के फूलपुर के अमिलिया गांव तिराहे पर अगरापट्टी की रहने वाले रामबाबू जायसवाल दुकान के नाम से देशी शराब का ठेका है।

हर दिन की तरह शुक्रवार की शाम से शराब पीने वालों का जमावड़ा लगा था। शराब पीने के कुछ देर बाद अचानक कई लोग एक-एक कर जमीन पर गिरने लगे। बाकी के बचे शराब पी रहे लोगों में भगदड़ सी मच गई। आलम यह रहा कि लोग जहरीली शराब का शोर मचाकर बोतल फेंककर भागने लगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!