बंशीधर के बहाने आप का भाजपा पर हमला, बंशीधर भगत का बयान शर्मनाक एवं निंदनीय : उमा सिसोदिया

MS Malik
By
2 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

देहरादून। आम आदमी पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता उमा सिसोदिया ने नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत द्वारा की गयी अशोभनीय टिप्पणी को अत्यंत शर्मनाक और निंदनीय करार देते हुए भाजपा पर तीखा हमला बोला है।

गुरुवार को मीडिया को जारी अपने बयान में “आप” प्रवक्ता उमा सिसोदिया ने कहा कि ये अपमान सिर्फ एक महिला इंदिरा हृदयेश का नहीं बल्कि प्रदेश की समस्त महिलाओं की अस्मिता का अपमान है। बंशीधर भगत की टिप्पणी अत्यंत शर्मनाक और निन्दनीय है और महिलाओं के प्रति भाजपा की सोच को दर्शाती है।

उन्होंने कहा कि राजनीति अपनी जगह है पर इस तरह से एक बुजुर्ग व्यक्ति के मुंह से एक बुजुर्ग महिला नेता प्रतिपक्ष के लिए इस तरह के शब्द निंदनीय और अस्वीकार्य हैं। एक राजनैतिक महिला पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की अशोभनीय टिप्पणी महिलाओं के प्रति भाजपा के असली चाल-चरित्र और चेहरे को उजागर करती है। भाजपा के नेता हमेशा से ही महिलाओं के प्रति दुर्भावनाग्रसित रहे है और भाजपा हमेशा अपने ऐसे कुत्सित सोच के नेताओं के साथ खड़ी नजर आती है।

उमा सिसोदिया ने कहा कि बंशीधर भगत मर्यादा भी भूल गए हैं। महिलाओं का सम्मान भूल गए पर अपमान तो न करो भगत जी।

नाम भगत और कर रहे बुजुर्ग महिला का अपमान, ये तो मुंह में राम बगल में छुरी वाली बात है

उमा ने कहा है आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता और राज्य निर्माण आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली उत्तराखंड की महिला शक्ति भाजपा को घूल चटाने के लिये तैयार बैठी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!