भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद से बंशीधर भगत की छुट्टी, कौशिक को मिली कमान

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। भाजपा हाईकमान ने उत्तराखंड में मुख्यमंत्री बदलने के साथ ही आज प्रदेश अध्यक्ष भी बदल दिया है। शहरी विकास मंत्री हरिद्वार विधायक मदन कौशिक को संगठन की कमान सौंपी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से हटाए गए बंशीधर भगत को आज शाम कैबिनेट मंत्री का पद मिल सकता है। वहीं सरकार के खिलाफ लगातार मुखर रहे विधायक बिशन सिंह चुफाल को भी मंत्रीपद मिल सकता है। लगातार तीसरी बार विधायक गणेश जोशी एवं दो बार के विधायक महेंद्र भट भी मंत्रीपद के प्रबल दावेदार है।

भाजपा की सरकारों में मंत्री बने रहे मदन कौशिक को पार्टी हाई कमान ने बंशीधर भगत की जगह अध्यक्ष बना दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश ने उनकी नियुक्ति के आदेश जारी किए। इसके साथ ही तीरथ मंत्रिपरिषद में मंत्रियों की खाली सीट और बढ़ गई। शाम 5 बजे राज भवन में शपथ ग्रहण समारोह तय हो गया है। विश्वस्त सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि अब हरिद्वार कोटे से हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से विधायक स्वामी यतिस्वरानंद को मंत्री का पद मिल सकता है। हालांकि हरिद्वार के ही कई अन्य विधायक भी मंत्री पद के लिए जी तोड प्रयास कर रहे हैं।

बंशीधर को ब्राह्मण चेहरा होने के चलते मुमकिन है कि तीरथ मंत्रिपरिषद में शामिल किया जाए। शपथ ग्रहण से पहले उनको प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी को हटाने की वजह यही नजर आ रही है। कौशिक को नई ज़िम्मेदारी दे के बीजेपी आला कमान ने मैदानी और ब्राह्मण मतदाताओं को विधानसभा चुनाव के मद्देनजर साधने की कोशिश की है। वह पिछली सरकार में कैबिनेट मंत्री और सरकार के प्रवक्ता थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!