राजकीय सेवा में महिलाओं को 33 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण से मातृशक्ति को मिलेगी मजबूती: कोठारी

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सदस्य आशा कोठारी ने विधानसभा सत्र के दौरान लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है। कोठारी ने कहा कि सरकार जनहित से जुड़े मुद्दे पर मुख्यमंत्री लगातार दमदार निर्णय ले रहे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में काबिज उत्तराखंड सरकार के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने देवभूमि उत्तराखंड में धर्मांतरण कानून लागू करने का ऐतिहासिक फैसला किया। उन्होंने इसके लिए प्रदेश सरकार के मुखिया पुष्कर सिंह धामी का विशेष आभार जताया। उन्होंने देवभूमि उत्तराखंड में धर्मांतरण कानून को नितांत आवश्यक बताते हुए सरकार के इस ऐतिहासिक निर्णय का खुलकर समर्थन किया।

उन्होंने महिलाओं को राजकीय सेवा में 33 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण कानून को पास किए जाने के निर्णय के लिए भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार मातृशक्ति के अलावा व समाज के हर वर्ग के उत्थान व कल्याण के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि 30% क्षैतिज आरक्षण मिलने से सरकारी नौकरियों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व और भी बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री प्रदेश वह जनहित में अपने दमदार निर्णय के कारण युवाओं आम जनता में धाकड़ धामी के नाम से जाने जा रहे हैं।

एम एस मलिक

9927663844

ast.times@astimes121

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!