राजपुर रोड विधानसभा में बढा कांग्रेस का कुनबा, अनेकों लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ

MS Malik
By
3 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

देहरादून। राजपुर रोड विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा की उपस्थिति में भाजपा एवं अन्य कई संगठनों से आये लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वाले भाजपा एवं अन्य कार्यकर्ताओं का महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार एवं श्रीमती गोदावरी थापली द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कहा कि पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से त्रस्त होकर लोग कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। आज जिस तरह भारतीय जनता पार्टी उत्तराखण्ड में लोकतंत्र विरोधी काम कर प्रदेश के राजनीतिक वातावरण को खराब करने का काम कर रही है, निष्चित रूप से उससे प्रदेश का जनमानस भाजपा के प्रति उद्धेलित है तथा भाजपा की नीतियों से खिन्न है।

पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में लोक लुभावनें नारे देकर तथा जनता को छल कर भारतीय जनता पार्टी ने केन्द्र की सत्ता में कब्जा करने का काम किया है। आज देश का जनमानस भारतीय जनता पार्टी की असलियत को जान चुका है। भाजपा की कथनी और करनी में कितना अन्तर है, इस बात को भी आम आदमी जान चुका है।

श्रीमती गोदावरी थापली ने कार्यकर्ताओं का आह्वाहन करते हुए कहा कि हमें भारतीय जनता पार्टी के लोकतंत्र विरोधी चेहरे को उत्तराखण्ड के जनमानस के बीच ले जाकर बेनकाब करने का काम करना है। भाजपा हिटलर वादी एंव फासीवादी तरीके से देश को चलाना चाहती है और लोकतंत्र को कुचलकर देश में सत्तासीन होना चाहती है। उन्होंने कहा कि जो भी कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहा है उसका पार्टी पूरा सम्मान किया जायेगा तथा उन्हें पार्टी में स्थान दिया जायेगा।

कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि वह पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं, और अपनी पूरी शक्ति से कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।

फरमान, मन्नू बाबा,शादाब खान, हैरी, औमी, सदाम, मोनू, बबलू, मकसूद, परवेज खान, खालिद, जमाल, शशिकान्त गुप्ता, शमी गुप्ता, तोहीद, मन्नू लाल, मोहित, अशफाक, तहजीब, शली, रहमान, राहुल, विकास गुप्ता, राधेश्याम, गणेश प्रसाद आदि ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!