सखियां क्लब द्वारा नवरात्रि, करवा और दिवाली समारोह आयोजित

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। देहरादून स्थित महिला संगठन सखियां क्लब ने गुरूवार को होटल अजंता में नवरात्रि, करवा और दिवाली समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब की अध्यक्ष सीमा जैन, सचिव संगीता जैन और कोषाध्यक्ष निमिषा जैन द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

शो की शुरुआत दिवाली क्वीन प्रतियोगिता के साथ हुई, जिसमें रेणु जैन, आराधना सिंघल और वीना जैन को विजेता घोषित किया गया, जबकि मंगला को अतिथि प्रवेश विजेता घोषित किया गया। इसके बाद करवा क्वीन प्रतियोगिता आजोजित हुई जिसमें नीरू गुप्ता, पुष्पा कुकरेजा और रेखा पुंडीर विजेता रहीं। करवा क्वीन कॉम्पिटिशन में आकांशा गेस्ट एंट्री में विनर रहीं।

कार्यक्रम का संचालन तरुना सिंघल, मृदुला रस्तोगी, मधु सिंगला, पूनम जैन और शिवली गोयल द्वारा किया गया। कार्यक्रम की संयोजक राज शिपले और तरुना सिंघल रहीं।

कार्यक्रम के दौरान सुंदर परिधानों में सजी क्लब के सदस्यों ने डांडिया की कई प्रस्तुतियां दीं। विभिन्न गरबा गीतों जैसे ‘गरबे की रात’, ‘चोगाड़ा’, उदी उड़ी जाए’, ‘नगाड़ा संग ढोल’, ‘केसरियो रंग’, ‘ढोलिदा’ आदि पर नृत्य प्रदर्शन आयोजित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान एक समूह डांडिया प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसमें जिसमें उषा बंसल और समूह पहले विजेता रहे, जबकि मीनू और समूह और सीमा गोयल और समूह ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।

प्रदर्शन के अलावा, सदस्यों ने कार्यक्रम में प्रदर्शित स्टालों से करवा की खरीदारी का आनंद भी लिया। सदस्यों ने तंबोला खेल में भाग लेकर खूब लुत्फ़ उठाया।

कार्यक्रम का समापन थाली प्रतियोगिता के साथ हुआ, जिसमें सभी महिलाओं ने अपनी करवा थाली को खूबसूरती से सजाया। इस प्रतियोगिता के विजेता नीरू गोयल, उषा बंसल, नीरू गुप्ता और मीनू जैन रहीं।

उपहारों को पूनम जैन और शिवली गोयल द्वारा प्रायोजित किया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!