सड़कों के निर्माण एवं नालों की सफाई को मंगू ने सौंपा ज्ञापन

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। आईएसबीटी फ्लाईओवर की साइडों के निर्माण एवं नाले नालियों की साफ सफाई के लिए नगर निगम के वार्ड नंबर 78 टर्नर रोड के पार्षद रमेश कुमार मंगू ने महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्ग अधिशासी अभियंता देहरादून एवं राष्ट्रीय राजमार्ग डोईवाला के असिस्टेंट इंजीनियर से मुलाकात की।

उन्होंने आईएसबीटी से माजरा एवं आईएसबीटी से सहारनपुर रोड फ्लाईओवर के दोनों साइड खस्ताहाल सड़कों के निर्माण कार्य एवं आईएसबीटी स्थित चौक नालों की बुरी स्थिति के संबंध में ज्ञापन सौंप कर तत्काल सम्बंधित सडकों के निर्माण और चौक हुए नाले को खुलवाने की मांग की।

ज्ञापन देने वालों में महानगर उपाध्यक्ष आशीष भारद्वाज, ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, पूर्व प्रधान भगवान सिंह बिष्ठ, वार्ड अध्यक्ष विकास पाल, गौतम वर्मा, सोशल मीडिया विधानसभा अध्यक्ष धर्मपुर सुभाष धस्माना उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!