सीवर का पानी नाले में छोड़ने पर कटा 50 हज़ार रुपए का चालान

Astitva Times Desk
1 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

नगर निगम ने राजपुर निवासी जगदीश साहू का काटा 50 हज़ार रुपए का चालान

देहरादून। नगर निगम की टीम ने मेयर सौरभ थपलियाल और नगर आयुक्त नमामी बंसल के आदेश पर मंगलवार को राजपुर क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान निगम टीम को शिकायत मिली कि राजपुर निवासी जगदीश साहू द्वारा नाले में सीवर का गंदा पानी छोड़ा जा रहा है। शिकायत की पुष्टि होने पर पचास हजार रुपये का चालान किया गया, स्थानीय लोग पहले भी कई बार इसकी शिकायत कर चुके थे।

मंगलवार को निगम की टीम मौके पर निरीक्षण करने पहुंची थी। कार्रवाई करने गई टीम में सहायक नगर आयुक्त राजबीर सिंह चौहान, कर अधीक्षक भूमि राहुल कैंथोला, मुख्य सफाई निरीक्षक भूपेंद्र पंवार, सुपरवाइजर सोनू एवं पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!