कांग्रेस ने कैंट क्षेत्र से शुभारंभ किया धन्यवाद जवान कार्यक्रम, 219 सैन्य परिवारों को किया सम्मानित

MS Malik
By
5 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

चार शहीद परिवार, 160 पूर्व सैनिक परिवार व 55 सैन्य सेवा में सेवा दे रहे सैनिकों के परिवार सम्मानित।

सैनिक देश की संपत्ति होता है किसी पार्टी की नहीं-प्रीतम सिंह

देहरादून। विगत 3 जनवरी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह द्वारा शुरू किए गए” धन्यवाद जवान ” कार्यक्रम का आज विधिवत शुभारंभ कैंट विधानसभा क्षेत्र के कौलागढ़ से हो गया। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के संयोजकत्व में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह एवं लैफ्टीनैंट जनरल एम सी बधानी ने चार शहीद जवानों के परिजनों 160 पूर्व सैनिकों व 55 सैन्यकर्मियों व अधिकारियों जो वर्तमान में सैना में तैनात हैं उनके परिजनों को प्रशस्तिपत्र अंगवस्त्र ऐंटी कोरोना किट व उपहार स्वरूप गर्म कम्बल दे कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर उपस्थित पूर्व सैनिकों, शहीदों व सैन्य कर्मियों के परिजनों को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि एक सैनिक जब सैना में भर्ती होता है तो उसका धर्म उसकी जाति उसका परिवार सब कुछ देश होता है और वो किसी पार्टी का नहीं बल्कि पूरे देश का गौरव और देश की संपत्ति हो जाता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का तो इतिहास इस मामले में सबसे गौरवशाली है। प्रीतम सिंह ने कहा कि आज कुछ लोग सैना के नाम पर राजनीति करते हैं और उनके नाम पर वोट मांगने में भी संकोच नहीं करते लेकिन अगर उनकी असलियत देखी जाए तो उसका अंदाज़ा आजकल पुलवामा हमले और बालाकोट स्ट्राइक पर हुए खुलासे से पता चल सकती है।

प्रीतम सिंह ने कहा कि इंदिरा गांधी कांग्रेस की ही प्रधानमंत्री थी जिन्होंने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए और 90 हज़ार पाकिस्तानी सैनिकों को आत्मसमर्पण के लिए मजबूर कर दिया था और उनके इस साहस की तारीफ करते हुए तत्कालीन नेता विपक्ष अटल बिहारी वाजपेयी जी ने उनको संसद में खड़े हो कर साक्षात दुर्गा का अवतार कहा था। सिंह ने कहा कि धन्यवाद जवान कार्यक्रम चला कर हमारे कांग्रेस कार्यकर्ता सैनिक परिवारों तक पहुंच कर उनसे संवाद करेंगे व उनको पेश आने वाली समस्याओं के निराकरण के लिए प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर बोलते हुए कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि लैफ्टीनैंट जनरल (अप्र) एमसी बधानी ने कहा कि कांग्रेस ने धन्यवाद जवान जैसे कार्यक्रम शुरू कर जो पहल की है वो अदभुत प्रयोग है जिससे सैनिक परिवारों के सदस्यों को सिविल समाज में इज़्ज़त के साथ साथ घुलने मिलने का मौका भी मिलेगा।

उन्होंने कहा कि देश की आज़ादी के बाद से लेकर अब तक जितनी भी जंग भारत की दुश्मन देशों से हुई चाहे वो 1962 की चीन से 1965 , 1971,और 1999 में कारगिल पाकिस्तान से हो या फिर देश के आंतरिक व बाहरी दुश्मनों से बड़े आपरेशन हुए हों सब में उत्तराखंडी जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, महासचिव राजेन्द्र शाह, प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी, कैंट कांग्रेस के तीनों ब्लॉक अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, अल्ताफ व प्रमोद गुप्ता, प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव पिया थापा, धीरज थापा,विपुल नौटियाल, अनिल बस्नेत, राजेन्द्र धवन, संजय थापा, घनश्याम वर्मा, राजीव थापा, महेश जोशी, ललित भद्री, राजेश चमोली, आदर्श सूद आदि पार्टी कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह,लैफ्टीनैंट जनरल एमसी बधानी व सूर्यकांत धस्माना ने कार्यक्रम शुरू होने से पहले शहीद नीरज थापा द्वार पर बने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।

चार शहीदों के परिवारजनों को किया गया सम्मानित
1 शहीद राइफल मैन नीरज थापा की माता श्रीमती सीता थापा

2 शहीद सूबेदार राजदीप थापा की पत्नी श्रीमती सरस्वती देवी

3 शहीद लांसनायक शिवचरण प्रसाद की पत्नी श्रीमती मंजू अंथवाल

4 शहीद नायक देवेंद्र सिंह रावत की पत्नी श्रीमती शांति रावत को सम्मानित किया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!