राजधानी में पुलिस के छापे, आपत्तिजनक हालत में मिले 16 युवक युवतियां गिरफ्तार

MS Malik
By
4 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून में रक्षाबंधन के दिन पुलिस ने स्पा सेंटरों में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को दो स्पा सेंटरों से कुछ युवक युवतियां आपत्तिजनक हालत में कमरों में मिले। पुलिस ने मौके से देहरादून के चार युवक युवतियों समेत 16 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

राजधानी देहरादून में चल रहे स्पा सेंटरो में लंबे समय से अवैध गतिविधियों के संचालित होने की शिकायतें आम हैं पुलिस भी समय समय पर कार्यवाही करती रहती है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अनैतिक कार्यों में लिप्त स्पा सेंटरो पर लगातार कार्यवाही करने के निर्देश मातहतों को जारी किये हुए हैं।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस अधीक्षक नगर एवं नोडल अधिकारी एन्टी ह्यूमन ट्रेफिकिंग/ क्षेत्राधिकारी नेहरू कालोनी द्वारा डालनवाला पुलिस को साथ लेकर राजपुर रोड पर सिटी सेंटर कॉम्प्लेक्स में स्थित व्हाइट लोटस स्पा और एंजल स्पा पर छापेमारी की गई जिसमें एंजेल स्पा के 4 कमरों से 4 महिला व 5 पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले और व्हाइट लोटस स्पा से 2 पुरुष व 2 महिलाएं आपत्तिजनक हालत में मिले। दोनो स्पा से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी मिली।

पूछताछ पर पकड़ी गयी 6 महिलाओं ने बताया कि वह सभी स्पा में स्पा स्वामी की सहमति से अनैतिक कार्य करती है। उक्त कार्य के बदले मिलने वाले पैसे में से एक फ़िक्स राशि स्पा स्वामियों को दी जाती है। व्हाइट लोटस स्पा उमेर राही के नाम से रजिस्टर्ड है व एंजेल स्पा फ़रहा कुरैशी के नाम से रजिस्टर्ड है और उक्त तीनों आपस में पार्टनर है। स्पा में सन्नी कोरी नामक रिसेपनिस्ट व अंकित कुमार नाम का सर्विस हेतु लड़का भी रखा है, जिन्हें उक्त अवैध धंधे की पूर्ण जानकारी है व वह दोनो भी इस काम में सहयोगी है।

मौके पर पकड़े गए 7 लड़कों ने बताया कि स्पा में मसाज के बीच में लड़कियों द्वारा अनेतिक कार्यों के लिए प्रलोभन दिया जाता है, जिससे ग्राहकों से पैसे लेकर सम्बंध बनाये जा सके। मौके पर मिली कोई भी लड़की थेरपिस्ट या मसाज से सम्बंधित कोई भी डिग्री नहीं दिखा पाई।

स्पा स्वामी द्वारा आगंतुक रजिस्टर में सभी कस्टमरो की एंट्री नहीं कराई गई थी और किसी भी युवक युवती की Id तक जमा नहीं कराई गई थी। उक्त स्पा सार्वजनिक स्थान में है। अनेतिक कार्यों में सम्मिलित पाए जाने पर उक्त सभी को गिरफ़्तार कर उनके विरुद्ध धारा 3/4/6/7/8 अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम में थाना डालनवाला में अभियोग पंजीकृत किया गया।

नाम पता गिरफ़्तार अभियुक्त
1- राजा कुरैशी s/o शहज़ाद कुरैशी निवासी 196 ओल्ड नेहरू कालोनी थाना नेहरू कालोनी देहरादून

2-सन्नी कोरी पुत्र मदन लाल निवासी ईदगाह विंदाल कावली रोड देहरादून

3- अंकित पुत्र लक्की चंद निवासी राजीव नगर थाना डालनवाला देहरादून

4-जसविंदर पुत्र इंद्रजीत सिंह निवासी डोईवाला देहरादून

5-वासुदेव शर्मा पुत्र मनोज शर्मा निवासी ज्वालापुर हरिद्वार

6-सुशांत पुत्र राजेश शर्मा निवासी ज्वालापुर हरिद्वार

7- समर पुत्र प्रवीण निवासी ज्वालापुर हरिद्वार

8-योगेश पुत्र बालकिशन निवासी ग्राम बेबल ज़िला महेंद्रगढ़ हरियाणा

9-नवीन पुत्र पूरण चंद निवासी केठल थाना रम्बल बागपत यूपी

10-सोवित पुत्र विनोद कुमार निवासी विकासनगर देहरादून

11-टीना घोष पुत्री बंकिम घोष निवासी आवरी ज़िला मेदिनीपुर कोलकाता

12-शमा बेगम पत्नी मो इश्तियाक़ निवासी शिलामपुर थाना मोजपुर दिल्ली

13-शिप्रा पुत्री मनोज कुमार निवासी रायपुर रोड देहरादून

14-सुमन नेगी पुत्री चेन सिंह निवासी मोरी उत्तरकाशी

15-निहारिका पत्नी हिमांशु अरोरा निवासी डालानवाला थाना डालनवाला देहरादून

16-भारती पुत्री विठठल निवासी तड़ेगाव थाना वर्धा महाराष्ट्र

बरामद माल
1-59700 रुपये नगद
2-18 मोबाइल फ़ोन
3- 2 पी॰ओ॰एस॰ मशीन
4- एक आगंतुक रजिस्टर
5- अत्यधिक मात्रा में आपतिजनक सामग्री

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!