BECIL Recruitment: 55 पदों के लिए जारी है भर्ती, 10 दिसंबर तक करें आॉनलाइन आवेदन

MS Malik
By
2 Min Read

5वीं, 10वीं और ITI पास कर सकते है आवेदन, जानिए आवेदन की प्रक्रिया

ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL Recruitment ) ने विभिन्न पदों की भर्ती 2021 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस), पर्यवेक्षक, गारबेज कलेक्टर, हाउसकीपिंग स्टाफ और माली के कुल 55 पदों पर भर्ती होनी है। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट 10 दिसंबर, 2021 तक ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं। चयन नौकरी के निर्धारित मानदंडों और आवश्यकताओं के अनुसार किया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन पत्र जमा करने की लास्ट तारीख
10 दिसंबर, 2021

रिक्ति विवरण

पद का नाम – मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस)
पद की संख्या – 32
वेतन – 17,537/- रुपये प्रति माह

पद का नाम – हाउसकीपिंग स्टाफ
पद की संख्या – 20
वेतन – रु.15,908/- प्रति माह

पद का नाम – माली
पद की संख्या – 01
वेतन – रु.15,908/- प्रति माह

पद का नाम – पर्यवेक्षक
पद की संख्या – 01
वेतन – रु.20,976/- प्रति माह

पद का नाम – गारबेज कलेक्टर
पद की संख्या – 01
वेतन – रु. 15,908/-

पात्रता मानदंड

शैक्षिक योग्यता

मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस)
उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए।

हाउसकीपिंग स्टाफ
उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 5वीं पास होना चाहिए।

माली
उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 5वीं पास होना चाहिए।

सुपरवाइजर (Supervisor)
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक। रिलेटेड फील्ड में 2 वर्ष का अनुभव रखने वाले कैंडिडेट को वरीयता दी जाएगी।

गारबेज कलेक्टर – उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 5वीं पास होना चाहिए।

आवेदन कैसे करें
उम्मीदवार 10 दिसंबर को या उससे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.becil.com या www.becilregistration.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवश्यक दस्तावेजों (स्कैन किए गए फोटो, हस्ताक्षर, जन्म प्रमाण पत्र / 10 वीं प्रमाण पत्र, जाति) की स्कैन कॉपी अपलोड करें।

BECIL भर्ती 2021 चयन मानदंड:
नौकरी के निर्धारित मानदंडों और आवश्यकताओं के अनुसार चयन किया जाएगा।

आधिकारिक अधिसूचना – विज्ञापन संख्या 96

आधिकारिक वेबसाइट – www.becil.com

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!