अच्छी ख़बर : इंटेलिजेंस ब्यूरो में 1675 पदों पर निकली भर्ती, इच्छुक अभ्यर्थी करें आवेदन

MS Malik
By
2 Min Read

नई दिल्ली। हाईस्कूल पास करने के बाद सरकारी जॉब की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। गृह मंत्रालय के तहत इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) ने सुरक्षा सहायक/कार्यकारी (SA/EXE) और मल्टी-टास्किंग स्टाफ/जनरल (MTS/GEN) के खाली पदों की भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। कैंडिडेट सरकारी वेबसाइट mha.gov.in या ncs.gov.in पर जारी नोटिफिकेशन देख सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 28 जनवरी 2023 से शुरू हो गई है।

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 1675 रिक्तियां भरी जाएंगी। कैंडिडेट आवेदन करने से पहले प्रकाशित नोटिफिकेशन को पढ़ लें। उम्मीदवार ध्यान दें कि नियमानुसार किए गए आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे।

शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं सुरक्षा सहायक पदों के लिए आवेदक की आयु 27 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। ऊपरी आयु सीमा में ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 3 वर्ष और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए 5 वर्ष की छूट है।

आवेदन शुल्क
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 50 रुपये आवेदन शुल्क और 450 रुपये भर्ती प्रक्रिया शुल्क देना होगा। इस भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!