आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की उपेक्षा कर रही सरकार, बिना वेतन कैसे चलायेंगी अपना घर बार: सिसोदिया

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। आज आप पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आम आदमी पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता उमा सिसोदिया ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया।

सरकार को आडे हाथों लेते हुए कहा कि सरकार पूरी तरह से संवेदनहीन हो गई है। गांव गांव जाकर आंगनबाडियों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली आंगनबाडी कार्यकर्ताओं को कई महीनों से वेतन नहीं मिल पाया है। जिस कारण इन बहनों के आगे परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। आंगबाडी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को वेतन ना देने से उनके परिवार के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है।

सरकार और बीजेपी का दोहरा चरित्र इसी बात से सामने आता है कि अपने प्रदेश प्रभारी सह प्रभारी, और राष्टीय अध्यक्ष के दौरे के लिए लाखों रुपये पानी की तरह बहा दिए जाते हैं लेकिन गरीबों का हक देने के लिए सरकार के पास बजट नहीं है। पूरा प्रदेश जानता है कि जब कोरोना का भीषण काल चल रहा था तो इन्हीं आंगनबाडी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने गांव गांव जाकर अपनी जान की परवाह किए बगैर लोगों तक मदद पहुंचाई लेकिन सरकार इतनी निर्लज हो गई है कि उन्हें आंगनबाडी कार्यकर्ताओं का दर्द नहीं दिखता।

कई ऐसी भी कार्यकर्ता हैं जिनके पति का रोजगार खत्म हो गया है और वो भी इन्हीं पर आश्रित हैं लेकिन वेतन नहीं मिल पाने से इनके परिवार के लिए आर्थिक संकट पैदा हो गया है।

आप पार्टी सरकार से यह मांग करती है कि जल्द से जल्द इन बहनों का वेतन दिया जाये ताकि इनके परिवार पर मंडरा रहा आर्थिक संकट खत्म हो सके।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!