उत्तराखंड: उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने की प्रत्याशी की घोषणा

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। कांग्रेस पार्टी ने उधमसिंहनगर जिले की केलाखेडा नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर होने वाले उपचुनाव के लिए प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। यहां पर श्रीमती गुलनाज बी को कांग्रेस पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है।

यह जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य सहित कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श के बाद प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की संस्तुति पर श्रीमती गुलनाज बी को केलाखेडा नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर होने वाले उपचुनाव के लिए पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।

विजय सारस्वत ने बताया कि उधमसिंह नगर की नगर पंचायत शक्ति फार्म में अध्यक्ष पद हेतु होने वाले उपचुनाव के लिए भी शीघ्र ही पार्टी अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित करेगी। उन्होंने दोनों क्षेत्रों के सभी कांग्रेस जनों से आग्रह किया कि एकजुट होकर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिए जी जान से कार्य करें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!