उत्तराखंड: वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

0
193

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उत्तरप्रदेश की कल्याण सिंह सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे केदार सिंह फोनिया का निधन हो गया है। फोनिया के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने फोनिया की मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए अपने शोक संदेश में कहा है कि पार्टी संगठन एवं राज्य के विकास में केदार सिंह फोनिया का योगदान हमेशा अविस्मरणीय रहेगा| वे एक समर्पित जन नेता के तौर पर सदैव याद किये जायेंगे।

फोनिया की 92 साल की उम्र में नेहरू कालोनी,दून स्थित आवास में निधन हुआ। 6 अक्टूबर 1930 को केदार सिंह फोनिया का चमोली जिले के गमशाली गांव ,जोशीमठ में जन्म हुआ था। फोनिया ने 1991 में बद्रीनाथ विधानसभा से चुनाव जीता। हालांकि, 1969 में भी वे निर्दलीय चुनाव लड़े और हार गए थे। उन्होंने उत्तराखंड पर पुस्तकें भी लिखी। सन 1991 में यूपी के सीएम रहे कल्याण सिंह कैबिनेट में पर्यटन मंत्री बने। राज्य गठन के बाद 2007 में बद्रीनाथ विधानसभा से चुनाव लड़े और जीते। इसके बाद 2012 में राजेंद्र सिंह भंडारी से चुनाव हार गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here