उत्तराखंड संयुक्त ट्रेड यूनियंस संघर्ष समिति ने किसान आन्दोलन को समर्थन दिया

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड संयुक्त ट्रेड यूनियंस संघर्ष समिति ने किसान आन्दोलन को समर्थन देने का ऐलान किया है।

यह जानकारी देते हुए सीटू के राज्य सचिव लेखराज ने बताया कि सीटू, एटक, इंटक, एक्टू, आदि सेंटर ट्रेड यूनियनों ने आपस में वार्ता कर तय किया है कि उत्तराखंड संयुक्त ट्रेड यूनियंस संघर्ष समिति किसान आन्दोलन को समर्थन करने के लिए कल दिनांक 8 दिसम्बर मंगलवार को भारत बंद का समर्थन करती है।

सरकार के विरोध स्वरूप गाँधी पार्क में 11 बजे प्रात: से धरना देंगी। इस अवसर पर सीटू के राज्य सचिव लेखराज इंटक के राज्य महामंत्री एपी अमोली, एटक के राज्य महामंत्री अशोक शर्मा, एक्टू के केपी चंदोला, बैंक एसोसिएशन से एसएस रजवार, सीटू से रविंद्र नौडियाल, इंटक से पंकज छेत्री, गगन कक्कड़, धीरज भंडारी, रोडवेज से दया किशन पाठक आदि ने भी विचार व्यक्त किये।

  
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!