उत्तराखंड: SDM की गाड़ी में कंटेनर ने मारी टक्कर, ड्राइवर की मौत SDM की हालत गंभीर

MS Malik
By
2 Min Read

एसडीएम संगीता कन्नौजिया को गंभीर हालत में हायर सेंटर किया रेफर

देहरादून। हरिद्वार जिले में मंगलवार सुबह एक एक्सीडेंट में लक्सर उप जिलाधिकारी संगीता कनौजिया गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि गाड़ी चला रहे उनके ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। लक्सर से रुड़की की ओर तेजी से जा रहे कंटेनर ने एसडीएम की गाड़ी को टक्कर मार दी। पीआरडी जवान चला रहा था एसडीएम की गाड़ी जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हरिद्वार लक्सर उप जिलाधिकारी संगीता कन्नौजिया की गाड़ी का भयंकर एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में एसडीएम के गाड़ी चालक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लक्सर से रुड़की ओर जा रहे ट्रक ने एसडीएम गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से एसडीएम के ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उप जिलाधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। एसडीएम लक्सर को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है घटना के बाद मौके पर स्थानीय पुलिस और सैकड़ों की संख्या में लोग जमा हो गए। एसडीम की गाड़ी को टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया जबकि पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!