कपकोट के दोबाड़ में भूस्खलन, दो दर्जन से अधिक पशुओं की मौत

0
146

देहरादून। पहाड़ों पर हो रही मुसलाधार बारिश अब किसानों के लिए सितम का सबब बन गयी है। कपकोट के तहत आने वाले दोबाड़ गांव में एक पशुशाला भूस्खलन की चपेट में आकर नेस्तानाबूद हो गई। पशुशाला में हादसे के वक्त दो दर्जन पशु बंधे हुए थे। हादसा सुबह चार बजे हुआ। ग्रामीण मलबे को हटा कर दबे हुए पशुओं को निकाल रहे हैं।

कपकोट के तहत आने वाले दोबाड़ गांव में एक पशुशाला भूस्खलन की चपेट में आकर नेस्तानाबूद हो गई। पशुशाला में हादसे के वक्त दो दर्जन पशु बंधे हुए थे। हादसा सुबह चार बजे हुआ। ग्रामीण मलबे को हटा कर दबे हुए पशुओं को निकाल रहे हैं।

तहसील से प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में सभी दो दर्जन पशुओं की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह 4 बजे अतिवृष्टि के कारण ग्राम दोबाड़ में लोकपाल सिंह पुत्र कल्याण सिंह की गौशाला के पीछे भूस्खलन शुरू हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here