कल्याण आश्रम में निःशुल्क चिकित्सा शिविर व वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

MS Malik
By
2 Min Read

मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वाधान में सुविख्यात समाज सेवी श्री सतपाल महाराज जी की प्रेरणा से गुरुपूजा के उपलक्ष्य में एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर व वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कल्याण आश्रम सहारनपुर द्वारा आयोजित एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर व वृक्षारोपण कार्यक्रम के बार मे कल्याण आश्रम सहारनपुर की प्रभारी महात्मा रिद्धि बाई जी ने बताया कि निःशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारम्भ पूर्व एमएलसी व पूर्व केबिनेट मंत्री साहब सिंह सैनी जी के सुपुत्र युवा भाजपा नेता मयंक सैनी, पार्षद अमित त्यागी, पार्षद अनिल गर्ग के द्वारा फीता काटकर किया गया। इसके पश्चात कार्यक्रम मे उपस्थित गणमान्य लोगो ने संस्था के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर वृक्षारोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। निःशुल्क चिकित्सा शिविर मे डॉक्टर शशी व डॉक्टर अविनाश कुमार की टीम का विशेष सहयोग रहा। युवा भाजपा नेता मयंक सैनी ने मानव उत्थान सेवा समिति के द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्याे की काफी प्रशंसा की।
कल्याण आश्रम सहारनपुर की प्रभारी महात्मा रिद्धि बाई जी ने कहा कि मानव उत्थान सेवा समिति एक अखिल भारतीय आध्यात्मिक व सामाजिक संस्था है। श्री सतपाल महाराज जी की प्रेरणा से संस्था के द्वारा विश्व स्तर पर आध्यात्मिक ज्ञान प्रचार के अलावा सामाजिक सेवा कार्य संस्था के द्वारा निरन्तर किये जा रहे है।
इस अवसर पर महात्मा वैष्णवी बाई जी, मंडल प्रमुख धीरसिंह, जिला प्रधान जयपाल सिंह, जिला प्रमुख बीरबल सिंह, विपिन सैनी, ईश्वर सिंह, राजपाल सिंह, विजय शर्मा, त्रिलोक गुप्ता, धीर सिंह, अंकुश कुमार, ओमवीर सिंह, सुरेश सिंह, सुधा, शशि, रेखा देवी, प्रीति सैनी, सुदामा सैनी, अजय सैनी आदि उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!