कांग्रेस ने किया पूर्व सैनिकों का सम्मान, साथ ही इन्द्रा एवं सरदार पटेल को भी किया याद

0
275

रायपुर ब्लॉक के पूर्व प्रमुख एवं पूर्व प्रत्याशी रायपुर विधानसभा प्रभुलाल रहे कार्यक्रम के मुख्य संयोजक

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्रवान पर स्व0 श्रीमती इन्दिरा गांधी के शहादत दिवस एवं सरदार बल्लब भाई पटेल के जन्म दिवस तथा बांग्लादेश युद्ध में पाकिस्तानी फौज पर ऐतिहासिक विजय हासिल कर अलग बांग्लादेश के निर्माण में लौह महिला श्रीमती इन्दिरा गांधी के शौर्य एवं साहस की 50वीं वर्षगांठ को प्रदेशभर में ’’प्रियदर्शनी शौर्य सम्मान दिवस’’ के रूप में मनाया गया। इस कार्यक्रम के तहत विधानसभा स्तर पर सैनिक सम्मान समारोह कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।

इसी कार्यक्रम के तहत आज उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इससे पूर्व कांग्रेसजनों ने लौह महिला एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 इन्दिरा गांधी तथा लौह पुरूष स्व0 सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये।
कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 श्रीमती इन्दिरा गांधी एवं भारत रत्न स्व0 सरदार बल्लभ भाई पटेल द्वारा देश के लिये किये गये बलिदान को याद करते हुये सम्पूर्ण समाज को उनके उनके बाताये मार्ग पर चलने का आह्नवान किया।

इस अवसर पर उपस्थित पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने कहा कि आज हम राष्ट्र एवं विश्व की महान जननायिका तथा देश की एकता के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाली त्याग और बलिदान की प्रतिमूर्ति स्व0 श्रीमती इन्दिरा गांधी एवं भारत के लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्र हुए हैं। जहां स्व0 इन्दिरा जी ने अपनी प्रतिभा कौशल एवं विद्यता से देश को प्रगति के पथ पर लाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। तथा गरीबी निवारण के साथ-साथ बैंकों का राष्ट्रीयकरण,बीस सूत्रीय कार्यक्रम जैसे विकासोन्मुखी कार्यक्रम शुरू करने के साथ ही सामाजिक समरसता एवं सद्भाव को मजबूत बनाने की दिशा में अनेकों उल्लेखनीय कार्य किये थे। वहीं सरदार बल्लभ भाई पटेल ने देश के विभिन्न प्रान्तों के एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए मजबूत भारत की नींव रखने का काम किया था।

स्व0 इन्दिरा जी ने विश्व ख्याति प्राप्त करते हुए समूचे विश्व का ध्यान भारत की ओर आकर्षित किया और देश के दुश्मनों का सिर झुका कर भारत की सम्प्रभुता मानने को मजबूर किया तथा बांग्लादेश युद्ध में पाकिस्तानी फौज पर ऐतिहासिक विजय हांसिल कर अलग बांग्लादेश के निर्माण में अहम भूमिका निभाई।

उन्होंने कहा कि आजादी के समय भारत देश में सुई का निर्माण भी नहीं होता था कांग्रेस पार्टी और पण्डित जवाहर लाल नेहरू की देन है कि स्व0 इन्दिरा गांधी एवं अटल बिहारी बाजपेयी ने परमाणु परीक्षण किया जिसके लिए प्लेटफार्म पण्डित नेहरू ने तैयार किया था।

कार्यक्रम के संयोजक प्रभुलाल बहुगुणा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सदैव साम्प्रदायिक सौहार्द एवं भाईचारे का वातावरण बनाने में सफलता प्राप्त की किन्तु आज कुछ विघटनकारी ताकतें फिर से देश को गुलामी की ओर ले जाने का काम कर ही हैं उनका हमें डटकर मुकाबला करना है।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पार्टी ने सैंकडो़ पूर्व सैनिकों को माला पहनाकर एवं शाॅल ओढा़ कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक प्रभुलाल बहुगुणा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सैनिक कांग्रेस विभाग के प्रदेश अध्यक्ष कै0 बलवीर सिह रावत एवं संचालन मेजर हरि सिंह चौधरी ने किया। आयोजन समिति के सदस्यों श्रीमती गोदावरी थापली, पूर्व विधायक राजकुमार, सागर मनवाल, राकेश नेगी, ललित भद्री, विरेन्द्र पोखरियाल का भी कार्यक्रम को सबल बनाने में विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम में अवकाश प्राप्त ले.जनरल टीपीएस रावत, ले.जनरल गम्भीर सिंह नेगी, ले.जनरल डी.एस. बर्थ्वाल, मेजर जनरल डी. लाल, ब्रिगेडियर विनोद पसबोला, कर्नल एस.पी. शर्मा, कर्नल आर.आर नेगी, कर्नल मोहन सिंह रावत, कर्नल सी.बी. थापा, मेजर के.एन. शर्मा, हरेन्द्र चौधरी, कुशाल सिंह राणा, किशनपाल थापा, सिताब सिंह कण्डारी, देवेन्द्र सिंह कण्डारी, रणधीर चौधरी, श्रीचन्द रावत सहित अनेक पूर्व सैन्य अधिकारी एवं पूर्व सैनिकों के साथ ही कांग्रेस नेता अजय डोभाल विनीत, पार्षद महेंद्र रावत, पार्षद हुकुम सिंह गडिया, पार्षद इलियास अंसारी, पार्षद अनिल क्षेत्री, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मंजू डोभाल, अरुण बहुगुणा, नीरज रावत, पूर्व प्रधान राजेश डोगरा, युवा कांग्रेस नेता तुषार पाल, महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष कमलेश रमन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here