कार्यकर्ता ही भाजपा एवं मेरी ताकत : गणेश जोशी

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी शनिवार को भाजपा युवा मोर्चा नेता मोहित जायसवाल के जाखन स्थित आवास पर पहुंचे जहां पर जायसवाल परिवार ने उनको गणेश जी की प्रतिमा भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया।

इस अवसर पर गणेश जोशी ने कहा की बहुत कम संख्या से शुरू होकर भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है इसका सारा श्रेय पार्टी के महापुरुषों का बलिदान एवं कार्यकर्ताओं की मेहनत को जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं का पूरा सम्मान होता है छोटे से छोटा कार्यकर्ता भी बड़े से बडे़ पद पर पहुंच जाता है और यह सिर्फ भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है। गणेश जोशी ने मोहित जायसवाल की माता एवं परिवार के बडों से आशीर्वाद भी लिया जिस पर बुजुर्गों ने गणेश जोशी को आगे भी विजयी होकर क्षेत्र एवं प्रदेश की देवतुल्य जनता के हित में कार्य करने का आशीर्वाद दिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!