कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सहस्त्रधारा में किया करोडों के विकास कार्यों का लोकार्पण

MS Malik
By
2 Min Read

हमारा प्रयास होता है कि जिन कामों का शिलान्यास करते हैं उनका लोकापर्ण भी स्वयं ही करते हैं : गणेश जोशी

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा मसूरी विधानसभा अंतर्गत सहत्रधारा क्षेत्र में आज लगभग 25 करोड़ की लागत से निर्मित पुलों और पार्किंग को आम नागरिकों के सेवार्थ लोकार्पित किया।


इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए क्षेत्र में किये गए विकास कार्यों की जानकारी दी। मंत्री ने कहा आज इन पुलों के निर्माण से क्षेत्र की जनता को लाभ होगा वही सहस्त्रधारा में आने वाले पर्यटकों को पार्किंग की सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि इन 5 वर्षों में मसूरी क्षेत्र में अनेकों सामुदायिक भवनों का निर्माण कराया है, और बेहतर कनेक्टिविटी के लिए सड़कों का जाल बिछाया गया है। मेरा प्रयास रहा है कि विधानसभा क्षेत्र की जनता के हर सुख दुखः में आपके बीच मौजूद रहा हूं। उन्होंने विरोधियों पर तंज कसते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता जब विधायक बनता है और सरकार बनती है तो क्षेत्र का शर्तिया विकास होता है। जबकि कांग्रेस का विधायक हो और सरकार बने तो कांग्रेसी कार्यकर्ता भ्रष्टाचार के नए कीर्तिमान गढ़ने का काम करते हैं।

इन कामों का हुआ लोकार्पण
काली रौ में 688 लाख की लागत से 48 मीटर स्पान का पुल।
मझाड़ा में 219.91 लाख की लागत से 48 मीटर स्पान का पुल।
पर्यटन स्थल सहत्रधारा में 1500 लाख की लागत से निर्मित पार्किंग।

इस कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुण्डीर, वीर सिंह चौहान, पूर्व प्रधान समीर पुण्डीर,अनुज कौशल, अरविंद तोपवाल, प्रमोद ठाकुर, घनश्याम नेगी, रतन सिंह नेगी, नारायण सिंह राणा, राकेश रावत, कृपाल जवाड़ी, अनुराग सिंह, धीरज थापा सहित कई अन्य उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!