जिला पंचायत अध्यक्ष पद के मतदान का परिणाम घोषित, भाजपा 65, सपा 6, अन्य 4 पर जीते

MS Malik
By
3 Min Read

लखनऊ। शनिवार को उत्तर प्रदेश में हुए जिला पंचायत अध्यक्षों के चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा को जबरदस्त सफलता मिली है। भाजपा ने कुल 75 सीटों में से 65 सीटों पर विजय पताका पहराई है। हालांकि इस विजय में बसपा का भी बड़ा रोल माना जा रहा है। बसपा ने जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव में तो अपने प्रत्याशी खड़े किए थे और बसपा ने अध्यक्ष पद चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा भी की थी। परंतु चुनाव के बीच अचानक से बसपा सुप्रीमो मायावती ने जिला पंचायत अध्यक्षों का चुनाव लड़ने से मना कर दिया था जिसका सीधा फायदा भाजपा को पहुंचा।

वहीं समाजवादी पार्टी को जिला पंचायत अध्यक्षों के 6 पदों पर जीत मिली है 4 सीटों पर अन्य ने जीत दर्ज की है। परिणामों की घोषणा के बाद चुनाव के दौरान सपा के प्रत्याशी एवं कार्यकर्ता अधिकतर स्थानों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाकर हंगामा करते दिखे। हालांकि चुनाव के दौरान प्रदेश के अनेक स्थानों से लगातार धांधली की शिकायतें आती रही बागपत में तो राष्ट्रीय लोक दल एवं सपा के प्रत्याशी ममता किशोर का पर्चा किसी महिला ने फर्जी ममता किशोर बनकर कलेक्ट्रेट में जाकर वापस ले लिया जबकि विपक्ष के प्रत्याशी ममता किशोर अपने समर्थक सदस्यों के साथ राजस्थान में डेरा डाले हुए थे सूचना मिलते ही विपक्ष द्वारा हंगामा करने पर प्रशासन ने पर्चा सही बताया। सूत्रों के अनुसार अभी तक फर्जी ममता किशोर के बारे में कोई ठोस जानकारी पुलिस को नहीं मिली है। इसी प्रकार मुजफ्फरनगर में भी कल जबरदस्त हंगामा हुआ राष्ट्रीय लोक दल एवं सपा प्रत्याशी सत्येंद्र बालियान एवं विपक्षी नेताओं ने प्रशासन पर खुलकर भाजपा का समर्थन करने का आरोप लगाया विपक्ष के 1 दर्जन से अधिक सदस्यों ने चुनाव का बहिष्कार किया।

देखिए किस जिले में किस पार्टी को मिली सफलता

कुल-75

भाजपा-65

सपा-6

अन्य-4

मुजफ्फरनगर- भाजपा

फिरोजाबाद-भाजपा

बागपत- RLD

हापुड़- भाजपा

बिजनौर- भाजपा

संभल-भाजपा

बरेली- भाजपा

उन्नाव-भाजपा

बदायूं- भाजपा

अलीगढ़- भाजपा

हाथरस- भाजपा

कासगंज- भाजपा

मथुरा- भाजपा

फिरोजाबाद- भाजपा

मैनपुरी- भाजपा

फर्रुखाबाद- भाजपा

कन्नौज- भाजपा

रामपुर-भाजपा

औरेया- भाजपा

कानपुर – भाजपा

प्रतापगढ़-जनसत्ता दल

जालौन- भाजपा

महोबा- भाजपा

हमीरपुर- भाजपा

कौशांबी- भाजपा

प्रयागराज- भाजपा

रायबरेली- भाजपा

एटा-सपा

हरदोई-भाजपा

लखनऊ- भाजपा

सीतापुर-भाजपा

अमेठी- भाजपा

बाराबंकी-भाजपा

लखीमपुर खीरी-भाजपा

अंबेडकर नगर- भाजपा

सुल्तानपुर-भाजपा

अयोध्या- भाजपा

बस्ती-भाजपा

सिद्धार्थनगर- भाजपा

संतकबीर नगर-सपा

महराजगंज- भाजपा

कुशीनगर-भाजपा

देवरिया- भाजपा

आजमगढ़-सपा

बलिया- सपा

गाजीपुर- भाजपा

चंदौली- गिनती जारी

भदोही- भाजपा

मिर्जापुर- भाजपा

सोनभद्र- अपना दल

जौनपुर-निर्दलीय(श्रीकला रेड्डी)

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!