बीती देर रात पहले 12:23 बजे उत्तरकाशी में, फिर आज तड़के 02:02 बजे टिहरी में भूकंप के झटके महसूस हुए।
देहरादून। प्रदेश में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। बीती देर रात पहले 12:23 बजे उत्तरकाशी में झटके महसूस किए गए। वहीं फिर आज सुबह तड़के 02:02 बजे टिहरी में भूकंप के झटके महसूस हुए। रात के अंधेरे में ही लोग दहशत में घरों से बाहर निकले। हालांकि, भूकंप से किसी के जानमाल के नुकसान की कोई जानकारी नहीं है।
![](https://astitvatimes.com/wp-content/uploads/2021/12/IMG-20211203-WA0033-1.jpg)
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने जानकारी देते हुए बताया कि, उत्तरकाशी में रात 12 बजकर 23 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.2 थी। जबकि, टिहरी में सुबह 2 बजकर 2 मिनट पर आये भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.8 थी। दोनों भूकंप की गहराई 10 किमी थी।
![](https://astitvatimes.com/wp-content/uploads/2021/12/IMG-20210131-WA0019-797x1024.jpg)