ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर छह वाहन सीज, 61 के चालान

MS Malik
By
1 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

डीएम के निर्देश पर सहायक संभागीय परिहवन अधिकारी ने की कार्यवाही।

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बसंल के शहर में यातायात नियमों एवं मानकों का उल्ल्ंघन कर यातायात व्यवस्था बिगाड़ने एवं मानकों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती से निपट के आदेश पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले छह वाहन सीज करने के साथ ही 61 का चालान किया गया।

बुधवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राजेन्द्र विराटिया ने आईएसबीटी के बाहर सड़क पर सवारी उतारने, चढाने तथा अनाधिकृत रूप से पार्क किये गए वाहनों पर कार्यवाही करते हुए 6 वाहन सीज करते हुए 61 वाहनों के चालान कर दिए। आईएसबीटी पर परिसर के बाहर सड़क पर वाहन में सवारी चढाने उतारने वाहन खड़े करने पर प्रतिबन्ध है। ऐसा करने वालों के विरूद्ध जिला प्रशासन का सख्त एक्शन जारी है आज नियमों का उल्लंघन करने वाले 06 वाहन सीज किये गए तथा 61 के विरूद्ध चालान की कार्यवाही की गई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!