तीन चौकी प्रभारी समेत 7 एसआई के तबादले

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने देहरादून जिले के कई पुलिस उप निरीक्षकों के स्थानांतरण किये हैं।

7 उप निरीक्षकों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अन्य स्थानों पर स्थानांतरण कर दिया है।

चौकी प्रभारी धनीराम पुरोहित को नेहरू कालोनी चौकी, थाना नेहरू कालोनी से क्लेमेंटटाउन थाना भेज दिया गया।

सचिन पुंडीर को चौकी प्रभारी नेहरू कालोनी बनाया गया है, वह पहले थाना कैंट में तैनात थे।

चौकी प्रभारी संजय रावत को नया गांव, पटेलनगर थाना से पुलिस कार्यालय भेजा गया है।

राजेश असवाल को चौकी प्रभारी नया गांव, पटेलनगर थाना बनाया गया है, वह पहले थाना मसूरी में तैनात थे।

चौकी प्रभारी प्रवीण पुंडीर बाजार चौकी, थाना विकासनगर से थाना डालनवाला (स्वयं के अनुरोध पर) भेजा गया है।

विवेक भंडारी को चौकी प्रभारी बाजार चौकी, थाना विकासनगर बनाया गया है। वह पहले थाना विकासनगर में तैनात थे।

नवनीत भंडारी को पुलिस कार्यालय से थाना कैंट भेजा गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!